फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मां की दवा लेने जा रहे बेटे को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। भावा के पास कार की टक्कर से मां के लिए दवा लेने जा रहा बाइक सवार घायल हो गया। उसे सीएचसी से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पचोखरा गांव निवासी कटुई देवी बीमार चल रही हैं। उनका पुत्र जीतलाल (18) बाइक से उनके लिए भावा दवा लेने जा रहा था। भावा के पास मिर्जापुर की तरफ से सोनभद्र जा रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जीतलाल घायल हो गया। मौके का लाभ उठाकर कार चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां डॉ. आरएस वर्मा ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें