फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच दिन से महिला थी लापता, आज पानी में उतराता मिली लाश

Thu, 12 Nov 2020 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पांच दिनों से लापता महिला का शव गुरुवार को मिल गया। महिला की लाश दुद्धी थाना क्षेत्र के कनहर नदी पर बन रहे मुख्य बांध के पास अमवार-सुंदरी मार्ग पर स्पिलवे गेट नंबर एक के पास पानी में उतराता हुआ मिला।

विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सुंदरी की तरफ जा रहे किसी राहगीर ने चौकी इंचार्ज को सूचना दी कि लावारिस हाल में किसी महिला का शव पानी में उतराया हुआ दिख रहा है। आनन-फानन में अमवार चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।


ग्रामीणों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाया। बाद में महिला की पहचान रुक्मनिया देवी(40) पत्नी पृथ्वी पाल निवासी अमवार खरवार टोला के रूप में हुई| चौकी इंचार्ज ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि महिला पिछले पांच दिनों से घर से लापता थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। रुक्मनिया देवी के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। परिवार वालों ने यह भी बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रुक्मनिया की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें