फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के शव अभी तक हुए बरामद, पांच बेटे-बेटियों के साथ गंगा में कूद गई थी मां

Mon, 13 Apr 2020 04:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
बच्चों की मां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही जिले में पांच बच्चों के साथ गंगा में कूदी महिला के दो बच्चों के शव घटनास्थल से तकरीबन सात किमी दूरी पर मिले हैं। अभी तक तीन बच्चों की खोज जारी है।

विज्ञापन


भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी मृदुल यादव उर्फ मुन्ना की पत्नी मंजू यादव(36) देर रात अपने पांच बच्चों शिव शंकर(6) केशव प्रसाद(3), आरती(11), सरस्वती(7) और मातेश्वरी(5) को लेकर जहांगीराबाद घाट पहुंची। उसने सभी बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी थी।

महिला खुद तैरकर बाहर आ गई, लेकिन पांचों बच्चे डूब गए। इसके बाद महिला घाट किनारे आकर बैठ गई। घाट किनारे बैठी महिला पर सुबह जब ग्रामीणों की निगाह पड़ी तो पूछे जाने पर उसने बताया कि मैंने अपने पांचों बच्चों को गंगा में डुबो दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के पिता मृदुल यादव की मानें तो वह शनिवार रात किसी रिश्तेदार को लेकर झारखंड गए थे। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचा।

उसने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से स्वस्थ भी है और समझ में नहीं आ रहा कि उसने ऐसा कदम कैसे उठाया। वहीं बच्चों की मां ने आरोप लगाया कि पति से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ऐसा निर्णय लिया।

सोमवार सुबह दो बच्चों के शव करीब सात किलोमीटर दूर सेमरा के पास मिले। उन्हें जानवरों ने नोच खाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें