फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पिता-पुत्र की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत, दुर्गंध आने पर चला पता, लाश मिलने से सनसनी

Wed, 19 May 2021 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दोनों 20 साल से उस जगह पर टीन शेड के कमरे में रह रहे थे। वह पास के ही मंदिर के पास फूल-माला बेचने का काम करते थे, जो बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित श्रीनगर कॉलोनी में स्थित टीन शेड के कमरे में बुधवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में पिता-पुत्र का शव मिला। जैसे ही शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों को पता चली इलाके में सनसनी फैल गई है। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्रीनगर कॉलोनी में बासदेव बाबा स्थान के पीपल के पेड़ के पास बुधवार की सुबह महिलाएं पूजा करने गई थीं। जब वह पूजा कर रही थीं, तो इस दौरान उन्हें पास के ही टीन शेड के कमरे से दुर्गंध आने लगी थी। महिलाओं ने पड़ोस के लोगों को इस बारे में सूचना दी। जब लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो दंग रह गए। उन्होंने बालेश्वर ओझा(85) और उनके पुत्र जित्तन ओझा(52) की लाश पड़ी देखी थी।

लोगों ने इसकी सूचना सारनाथ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से उनका आधार कार्ड मिला। जिससे उनकी पहचान हुई। वह भोजपुर (बिहार) जिले के सेमरिया गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक श्रीनगर कॉलोनी में लगभग 20 सालों से बंजर जमीन पर टीन शेड के मकान में रहता था। पांच साल पहले ही श्रीनगर कॉलोनी में ही डीह बाबा मंदिर पर फूल माला बेचने का काम करता था। बाद में उन्होंने ये काम बंद कर दिया था। इसके बाद भिक्षा मांग कर जीवन-यापन करते थे।
 
जित्तन की पत्नी और दो पुत्र राम व लक्ष्मण लगभग आठ साल पहले छोड़कर बिहार चले गए थे। वहीं लोगों का कहना है कि पिता-पुत्र नशा करते थे। मौके पर एडीसीपी विनय कुमार सिंह, डीसीपी विक्रांत वीर, एसीपी अभिमन्यु मांगलिक व क्राइम ब्रांच की टीम पहुंचकर मौका मुआयना कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें