घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लिया। तब तक परिजन भी पहुुंचे और विनोद कुमार रावत के रूप में शिनाख्त की। बरामद सामानों को लेकर आशंका जताई गई कि शराब व बियर पिलाने के बाद जब विनोद नशे में धुत हुआ तो ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया। डाग स्क्वाएड घटनास्थल से 400 मीटर दूर एक ईंट भट्ठे तक गई। वहीं परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीण वाराणसी-भदोही मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंची सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। सीओ सदर ने घटना की तफ्तीश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की। आश्वस्त किया कि कातिल पकड़े जाएंगे।
उधर, विनोद की पत्नी आशा देवी ने आरोप लगाया कि घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर ही साथ में ठेला लगाने वाले महमदपुर निवासी एक युवक ने चार दिन पूर्व विनोद को धमकी दी थी। जंसा पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पत्नी आशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बेटे की हत्या पर मां जीरा देवी और पत्नी आशा देवी सहित दो बच्चे बेसुध रहे।