फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक का ससुराल में और दूसरे का पत्नी की गैरमौजूदगी में फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप; पहुंची पुलिस

Fri, 19 Jun 2026 09:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में एक युवक का शव ससुराल में और दूसरे का पत्नी की गैरमौजूदगी में घर में फंदे से लटका मिला। दोनों मामलों में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जिले में एक सप्ताह में जहर खाने के 10 और फंदे से लटकने के आठ मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
धनंजय उर्फ सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP: जमालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदावल स्थित गोविंदपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात ससुराल आए युवक प्रकाश पटेल (35) का शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका शव मिला। वहीं दूसरी ओर लालगंज बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू (26) का शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। धनंजय की पत्नी मायके गई थी। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना पर पहुंची पत्नी ने हत्या का फंदे से लटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद प्रकाश के छोटे भाई ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरईया निवासी प्रकाश पटेल पुत्र लल्लू बृहस्पतिवार को पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल गोविंदपुर आया था। 

शुक्रवार सुबह शव घर की खिड़की के पास फंदे से लटका मिला। छोटे भाई विकास पटेल ने बताया कि बताया कि प्रकाश की शादी प्रियंका से हुई थी। तीन महीने पूर्व प्रियंका अपने पुत्र आर्यन और पुत्री आस्था को लेकर नाराज होकर मायके गोविंदपुर चली आई थी। पत्नी और बच्चों का हालचाल लेने के लिए प्रकाश गोविंदपुर आया था। 

आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को खिड़की के पास फंदे से लटका दिया गया। मौत से मां प्रभा का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

धनंजय की पत्नी ने फंदे से लटका कर हत्या करने का लगाया आरोप
बाजार निवासी धनंजय उर्फ सोनू (26) का शुक्रवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी प्रीति ने हत्या का फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। धनंजय चार भाई में तीसरे नंबर पर था। तीन भाई रहकर रहते हैं। घर पर धनंजय पत्नी प्रीति और दो बेटियों के साथ रहता था। 14 जून को पत्नी मांगलिक कार्यक्रम में मायके गई थी। 

सुबह धनंजय का शव घर के कमरे में लोहे के रॉड पर रुमाल के सहारे फंदे से लटकता मिला। दरवाजा खुला था। सूचना मिलने पर भाई गुड्डू पहुंचा। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। बताया कि रात को दोस्तों के साथ पार्टी किए थे। उन लोगों ने ही हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि फंदे से लटककर युवक की मौत हो गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विवाद में जहर खाने और फंदे पर लटकने की घटनाएं बढ़ी
जिले में पिछले एक सप्ताह में विवाद होने पर जहर खाने और फंदे पर लटकने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक सप्ताह में जहर खाने के 10 तो फंदे पर लटकने के आठ मामले आए हैं। फंदे पर लटककर जान देने के मामले शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दोनों में मिले हैं। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डाॅ. राहुल सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में मूड स्विंग के चलते लोग छोटी बात व विवाद पर यह कदम उठा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें