बेटे की माैत की सूचना पाकर बेसुध हुई मां।
- फोटो : संवाद
UP News: ग्रामीणों ने शव की पहचान आरुष यादव के रूप में की। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मृतक की जेब से एक माचिस, शव के पास से बीड़ी का एक बंडल बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि बच्चे के शरीर पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गर्मी की छुट्टी बिताने आया था घर
मृतक अपने ननिहाल नरायनपुर गांव में रहकर पढ़ाई करता था। गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए अपने पैतृक गांव पिपरा आया था। एकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां नगीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।