फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सामूहिक दुष्कर्म मामले में डीसीपी वरुणा किए गए डीजीपी ऑफिस अटैच, पीएम मोदी ने लिया था संज्ञान

Tue, 15 Apr 2025 07:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कमिश्नरेट के वरुणा जोन की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित गति से तरीके कार्रवाई न हो पाने का खामियाजा डीसीपी चंद्रकांत मीना को भुगताना पड़ा। सोमवार की देर रात 2018 बैच के आईपीएस चंद्रकांत मीना को डीजीपी ऑफिस से अटैच कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट के वरुणा जोन के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती से शहर के अलग-अलग इलाकों में गत 29 मार्च से 3 अप्रैल तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले को लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने में 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 11 अप्रैल को काशी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वारदात का संज्ञान लिया और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को त्वरित गति से प्रभारी कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस मामले में अज्ञात आरोपियों को चिन्हित करने का काम पुलिस कर ही रही थी कि तब तक सोमवार को एक 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की वारदात की एफआईआर लालपुर पांडेयपुर थाने में दर्ज की गई। इस पर प्रदेश सरकार ने डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना के पर्यवेक्षण में खामी पाते हुए उन्हें डीजीपी ऑफिस से अटैच कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें