महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एबीवीपी की ओर से आंबेडकर जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि 1937 के भाषण में बाबा साहेब ने कम्युनिज्म और कम्युनिस्ट पर कहा था कि मैं इस विचारधारा का सबसे बड़ा विरोधी हूं। डॉ. तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है। डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने कुरीतियों को दूर कर समाज सुधार का कार्य किया। वर्तमान में बाबा साहेब को एक वर्ग का बनाने का प्रयास कर हमें तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इससे हम सभी को लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।