पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश।
- फोटो : सोशल मीडिया।
कमिश्नरेट पुलिस के अंतर्गत 18 थाना क्षेत्र में पड़ने वाले संवेदनशील बस्तियों और इलाकों में चेक पोस्ट बनाया जाएगा। चुनावी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। काशी और वरुणा जोन में फ्लाईंग स्क्वायड व स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित की गई है।
इस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील बस्तियों में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध शराब, नकदी आदि पर पैनी निगाह रखें। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अवैध शराब, नकदी और उपहार बांटने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के तहत अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने बुधवार की शाम चितईपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हर रोज पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट पर जाएं।
उन्होंने कार्यालय, रजिस्टर, मेस, महिला हेल्पडेस्क, कोविड हेल्पडेस्क, जनसुनवाई, सीसीटीएनएस रूम आदि का जायजा लिया। थाने में पड़े वाहन व मालखाने में पड़े माल का जल्द जल्द से निस्तारण करने को थानेदार को निर्देशित किया। साथ ही विधानसभा चुनाव को देखते हुए शस्त्र जमा करने की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस आयुक्त ने कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से फीडबैक के बारे में पूछताछ की लेकिन महिला पुलिसकर्मी इस दिशा में कुछ जानकारी नहीं दे सकीं। चितईपुर थाना प्रभारी को नजदीकी सीएचसी से समन्वय स्थापित कर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने और विधान सभा चुनाव के बाबत हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई को निर्देश दिया।
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सुभाषचंद्र दुबे ने भिखारीपुर हाइडिल समीप शुलभ शौचालय के पास नारियल विक्रेता की हुई हत्या के घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चितईपुर थानेदार मिर्जा रिजवान बेग को शाबासी दी।