फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एसीएम के बेटे से दरोगा को पंगा लेना पड़ा भारी, कार के कागजात की जांच के आदेश

Wed, 16 Jun 2021 10:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाहन जांच के दौरान युवक ने अपने पिता के बरेली में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात होने की बात कहते हुए परिचय दिया और कागजात दिखाए तो नीली बत्ती का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए दरोगा ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे रिश्तेदार को भी पीटा और दोनों को सिंधोरा थाने ले गए। 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिंधोरा थाने पर तैनात एक दरोगा को अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) के बेटे से पंगा लेना महंगा पड़ गया। गाड़ी पर नीली बत्ती का दुरुपयोग करने के आरोप में एसीएम के बेटे को मारने-पीटने के मामले में तहसील में तलब दरोगा एसडीएम के सामने अपनी ही गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका। इस पर एसडीएम ने गाड़ी के कागजात की जांच करने का आदेश जारी कर दिया। 

विज्ञापन


चोलापुर थाने के रौना खुर्द गांव निवासी एक युवक मंगलवार की रात बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरांव से अपने एक रिश्तेदार के साथ लौट रहे थे। उनका आरोप है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी (गंगापुर) पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो सिंधोरा थाने के दरोगा ने नीली बत्ती लगी कार को रोका।

युवक ने अपने पिता के बरेली में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात होने की बात कहते हुए परिचय दिया और कागजात दिखाए तो नीली बत्ती का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए दरोगा ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे रिश्तेदार को भी पीटा और दोनों को सिंधोरा थाने ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने इसकी शिकायत एसडीएम पिंडरा जयप्रकाश से की। एसडीएम ने सिंधोरा इंस्पेक्टर के जरिए दरोगा को तहसील में तलब किया। दरोगा अपनी हुंडई कार से एसडीएम कार्यालय के सामने तक पहुंच गया। भुक्तभोगी ने दरोगा के बिना कागजात की कार से क्षेत्र में धौंस जमाने का अंदेशा जताया। इस पर एसडीएम ने जब दरोगा से कागजात मांगे तो वह नहीं दे सका।

काफी देर बाद दूसरे के नाम के इंश्योरेंस की छायाप्रति दिखाई। इस पर एसडीएम ने फटकार लगाई और सीओ पिंडरा को इस आशय के साथ आदेशित किया कि कार के कागजात न होने पर जांच करते हुए कार्रवाई करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें