रूबीना ने बताया कि पहले तो उसके मन में खुदकुशी का ख्याल आया लेकिन बच्चों की परवरिश की चिंता के कारण उसने इरादा बदल दिया। चेतगंज एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी रूबीना ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर दानिश रजा और उसके परिवार से अलग होकर रहती थी फिर भी दानिश प्रताड़ित करता था।
कई बार मायके पक्ष ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दानिश पर कोई असर नहीं हुआ। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार रूबीना को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह बादशाहबाग स्थित कमरे में दानिश रजा का रक्तरंजित शव पुलिस ने बरामद किया था। पूछताछ के दौरान पत्नी को देर शाम गिरफ्तार किया गया था।