फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानिश हत्याकांड: पहले खुदकुशी का ख्याल आया, फिर बच्चों के लिए बदल दिया इरादा; पति को तड़पा- तड़पाकर मार डाला

Sun, 05 Oct 2025 01:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में उर्दू शिक्षक दानिश की हत्यारोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। जबकि उसके दोनों बच्चे ननिहाल में हैं।
विज्ञापन
हत्या की आरोपी दानिश की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति दानिश बच्चों के सामने पीटता और गाली देता था। बच्चों को भी पीटता था। जलील करता था और परिवार के सदस्य मौन रहते थे। इतनी जलालत भरी जिंदगी नहीं जीना चाहती थी और तय किया कि अब दानिश को मौत के घाट उतारना जरूरी है। बृहस्पतिवार की रात दानिश शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा। तभी खल बट्टे से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


यह जानकारी सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाहबाग निवासी उर्दू शिक्षक दानिश रजा की हत्या में गिरफ्तार उसकी पत्नी रूबीना सिद्दीकी ने पुलिस को दी। वहीं, आठ साल की बेटी और पांच साल के बेटे को शिवपुर स्थित ननिहाल में रखा गया है।

इसे भी पढ़ें; चंदौली पुलिस का एक्शन: अधिकारियों को चप्पल दिखाने के मामले में सपा के पूर्व विधायक पर केस, पढ़ें- पूरा मामला
विज्ञापन


शनिवार को रूबीना ने पुलिस को बताया कि बट्टे से वार करने पर उसने धमकी दी कि बच जाऊंगा तो तुम्हें और बच्चों को मार दूंगा। इसके बाद दोबारा वार तब तक करती रही जब तक वह अचेत नहीं हो गया। इसके बाद शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किया जिससे वह जिंदा न बच सके।

विज्ञापन

रूबीना ने बताया कि पहले तो उसके मन में खुदकुशी का ख्याल आया लेकिन बच्चों की परवरिश की चिंता के कारण उसने इरादा बदल दिया। चेतगंज एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि आरोपी रूबीना ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर दानिश रजा और उसके परिवार से अलग होकर रहती थी फिर भी दानिश प्रताड़ित करता था। 

कई बार मायके पक्ष ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दानिश पर कोई असर नहीं हुआ। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार रूबीना को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह बादशाहबाग स्थित कमरे में दानिश रजा का रक्तरंजित शव पुलिस ने बरामद किया था। पूछताछ के दौरान पत्नी को देर शाम गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें