फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी के मौके पर पुआरी कला में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। हरहुआ विकास खंड के पुआरी कला माध्यमिक स्कूल में रविवार को कजरी के पावन पर्व पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। शोभनाथ यादव उर्फ सोभई यादव के नेतृत्व में आयोजित दंगल में महिला-बनाम पुरुष की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इनमें सभी कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी दश हजारी कुश्ती सुजीत नरायनपुर जौनपुर बनाम विकास पहलवान ककरहिया बनारस के बीच बराबरी पर छूटी। जौनपुर के सुनील ने सूरज ककरहिया को पटकनी देकर आठ हजारी कुश्ती अपने नाम की। धीरज अहरक बनारस ने चंदन बनियपुर को पटक पटखनी दी। राजबहदुर सतमेसरा बनाम रामाशीष चमाव की कुश्ती बराबर रही। बहादुर अहरक बनाम समशेर चमाव की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
खुशी (श्वामिनाथ अखाड़ा) की कुश्ती पुरुष आशुतोष पुआरी कला से 11 हजार पर हुई। दोनों ने जबरदस्त दावपेंच का नजारा पेश किया परंतु कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंजली गोरखपुर बनाम अन्वेशा यादव वाराणसी, मोनिका यादव गोरखपुर बनाम पालक यादव वाराणसी, खुशी श्वामीनाथ नरिया बनाम पायल गोरखपुर की कुश्ती बराबरी पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजगरा विधायक कैलाश सोनकर ने पहलवानों का हाथ मिलाते हुए कहा कि माटी की कुश्ती से अपनेपन की खुश्बू आती है। इसको जीवंत रखने के लिए सभी को तत्पर रहना होगा। संचालन रामसेवक यादव, अमरदेव यादव, लालजी उर्फ झगड़ू यादव ने किया। नत्थू यादव, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मंगला पहलवान जौनपुर, शिवधनी बनियापुर, राजाराम बनियापुर, रामजतन यादव, औरेंद्र प्रधान, सुरेंद्र यादव, उमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, अश्वनी पहलवान, गजानंद यादव आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें