पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को अपने दोस्त के पास खाना खाने जाना महंगा पड़ गया। खाना खाकर जब वह आधे घंटे बाद अपनी सीट पर लौटकर आया तो उसकी सीट पर कोई और सो रहा था। यात्री ने जब उससे पूछा तो सीट पर बैठे यात्री ने बताया कि उसने ये सीट टीटीई को पैसे देकर आवंटित कराई है।
19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन जब, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तब ये मामला सामने आया। एक शख्स पटना से दाहोद जा रहा था। खाना खाने के लिए वह शख्स अपनी सीट छोड़कर दो बोगी आगे अपने दोस्त के यहां खाना खाने चला गया। इसके बाद जब वह आधे घंटे बाद वापस लौटा तो उसकी सीट टीटीई ने किसी और यात्री को दे दी।
ये भी पढ़ें : मिर्जापुर : गंगा में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, एक को बचाया, दो लापता
इसके बाद उस शख्स ने टीटीई से शिकायत की तो उसने नियमों का हवाला देकर सीट से हटना यात्री की गलती बताया। इसके बाद नाराज शख्स ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद टीटीई ने यात्री को दूसरी सीट उपलब्ध कराई।