फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-BHU में तिरंगे के नीचे 'लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस: इस हालत में छात्रों को देख हर कोई दंग

Tue, 16 Aug 2022 01:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इसकी जानकारी जैसे ही छात्र संगठनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए आईआईटी बीएचयू निदेशक से ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने जांच कमेटी गठित की है। 
विज्ञापन
तिरंगे के नीचे जमकर थिरके छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस पर आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद अश्लील गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। डीजे पर डांस करते 
विज्ञापन

छात्रों को देख हर कोई दंग रह गया।

इधर इसकी जानकारी जैसे ही छात्र संगठनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए आईआईटी बीएचयू निदेशक से ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने जांच कमेटी गठित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई बीएचयू इकाई के अध्यक्ष राणा रोहित ने निदेशक को लिखे पत्र में आईआईटी बीएचयू परिसर में इस तरह की लापरवाही पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है।  चेतावनी देते हुए कहा कि- यदि अश्लील गाने पर डांस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। बताया कि आईआईटीयंस से इस तरह की उम्मीद नहीं थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें