इसकी जानकारी जैसे ही छात्र संगठनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए आईआईटी बीएचयू निदेशक से ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने जांच कमेटी गठित की है।
स्वतंत्रता दिवस पर आईआईटी बीएचयू के जिमखाना मैदान में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद अश्लील गाने पर छात्रों ने जमकर डांस किया। डीजे पर डांस करते
विज्ञापन
छात्रों को देख हर कोई दंग रह गया।
इधर इसकी जानकारी जैसे ही छात्र संगठनों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए आईआईटी बीएचयू निदेशक से ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने जांच कमेटी गठित की है।
एनएसयूआई बीएचयू इकाई के अध्यक्ष राणा रोहित ने निदेशक को लिखे पत्र में आईआईटी बीएचयू परिसर में इस तरह की लापरवाही पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है। चेतावनी देते हुए कहा कि- यदि अश्लील गाने पर डांस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। बताया कि आईआईटीयंस से इस तरह की उम्मीद नहीं थी।