फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी चौड़ीकरण: 22 मकान तोड़ने के लिए वीडीए ने कराई मुनादी, दो दिन बाद फिर से तोड़ा जाएगा निर्माण

Thu, 15 Jan 2026 03:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 22 मकान तोड़ने के लिए वीडीए ने मुनादी कराई। यहां निर्माण तोड़ने के लिए मजदूर लगातार हथौड़ा चला रहे हैं। 
विज्ञापन
दालमंडी में कराई गई मुनादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत बुधवार को वीडीए की ओर से अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए मुनादी कराई गई। इसके अलावा पहले से तोड़े जा रहे निर्माण का मलबा हटवाया गया। निर्माण तोड़ने के लिए मजदूर लगातार हथौड़ा चला रहे हैं। दो दिन बाद फिर से निर्माण तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


वीडीए के अधिकारी के अनुसार 22 मकानों को अवैध घोषित किया गया है। इन्हें ध्वस्तीकरण का आदेश दिया जा चुका है। इन सभी को खाली करने को कहा गया है। जोनल अधिकारी रविंद्र प्रकाश ने बताया कि वीडीए ने जांच की है। इसमें 22 ऐसे मकान हैं, जिन्होंने बिना मानचित्र पास कराए अवैध निर्माण कराया है। इन सभी को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन मुनादी कराई जा रही है।

उधर, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 24 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है। छह मकानों को जमींदोज किया गया है। पांच मकानों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है। 14 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जा चुका है। 10 फरवरी तक का लक्ष्य दिया गया है। यहां की सड़क को 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 187 मकानों को चिह्नित किया गया है। 50 से अधिक लोगों ने चौक थाने में खुले कैंप कार्यालय में संपर्क किया है। उनके कागजातों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें