फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्वांचल का दिल है दालमंडी, कारोबारी बोले- पहले बसाओ फिर उजाड़ो; चौड़ीकरण से ढाई लाख लोग होंगे प्रभावित

Thu, 27 Mar 2025 03:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, इससे दुकानदारों और व्यापारियों में मायूसी दिख रही है। उनका कहना है कि उजाड़ने से पहले हमें कहीं बसाया जाए।
विज्ञापन
दालमंडी गली में प्रशासनिक टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dalmandi Varanasi: पूर्वांचल के दिल दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर कारोबारियों में भय व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर दालमंडी की गलियां चौड़ी हुईं तो यहां के दस हजार दुकानदार और ढाई लाख लोग प्रभावित होंगे। उन्होंने मांग रखी कि पहले हमें कहीं और बसाया जाए फिर उजाड़ा जाए।

विज्ञापन


विश्वनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और रास्ते के विकल्प के रूप में प्रशासन की ओर से दालमंडी की सड़क को चौड़ा करने की कवायद चल रही है। यहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी को करना है। तीन से पांच मीटर सड़क को 15 से 18 मीटर चौड़ा करने की योजना है। 

इस पर 187 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भविष्य में यहां होटल और मॉल भी खोले जाएंगे। दालमंडी के चौड़ा होने से चौक, ठठेरी बाजार, राजादरवाजा, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर जाने वालों को सुविधा होगी। उम्मीद है कि अप्रैल में काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। आदिविश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह की ओर से इस सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव सदन में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत
सनातन धर्म इंटर काॅलेज के सामने से रास्ता चौड़ा किया जाए तो दालमंडी भी नहीं उजड़ेगी और मंदिर जाने के लिए चौड़ा रास्ता भी मिल जाएगा। गंगा पार से भी पुल बनाकर दर्शन की सुविधा दी जा सकती है। - इमरान बबलू

अतिक्रमण हटाने का विरोध हम कभी नहीं करते। लेकिन, चौड़ीकरण के लिए यहां तोड़फोड़ करने से पूर्वांचल की मंडी प्रभावित होगी। पहले यहां के लोगों के लिए रोजी रोटी का इंतजाम करें, फिर उजाड़ने की बात सोचें। - शकील अहमद

पुराने नक्शे और वर्तमान दालमंडी की सड़क की चौड़ाई बराबर है। कहीं 3.5 तो कहीं 5.5 मीटर चौड़ी सड़क है। बचपन से हम लोग यही रास्ता देख रहे हैं। इसके टूटने से कई परिवार तबाह हो जाएंगे। - शाहिद अहमद

पूरी एक मंडी समाप्त हो जाएगी। दुकानदार भूखों मरने लगेंगे। जो लोग ये योजना बना रहे हैं, उन लोगों को पहले बसाने के बारे में सोचना चाहिए। इसके बाद उजाड़ने की बात करें। ताकि रोजी रोटी न प्रभावित हो। - राशिद खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें