80 फीसदी विभागों के रिजल्ट जारी
रिजल्ट की देरी पर प्राे. रजनीश सिंह ने कहा कि 80 फीसदी रिजल्ट आ गए हैं। आईएएमस और कुछ दूसरे विभागों ने रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किए हैं, लेकिन 31 मार्च के पहले तक रिजल्ट आ जाएंगे। बीएचयू में अब तक पीएचडी की 654 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। इस दौरान प्रो. राजाराम शुक्ल, प्रो. राकेश पांडेय, प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।