फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खेल और फिटनेस के लिए 25 अगस्त को साइकिल चलाएंगे काशीवासी, आप भी ले सकते हैं हिस्सा

Sat, 24 Aug 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

25 अगस्त को साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच की समस्त शाखाएं वाराणसी, गंगा, वरुणा, काशी, अन्नपूर्णा और उदया के सदस्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Cyclothon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल और फिटनेस के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच और अमर उजाला की ओर से साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर नीलू मिश्रा हैं। इसमें मारवाड़ी युवा मंच की समस्त शाखाएं वाराणसी, गंगा, वरुणा, काशी, अन्नपूर्णा और उदया के सदस्य हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


साइक्लोथॉन सुबह 6 बजे भेलूपुर स्थित शाकुंभरी कॉम्प्लेक्स के समीप से शुरू होकर आईपी विजया मॉल होते हुए कीनाराम आश्रम, गुरुधाम चौराहा होते हुए पुनः चौराहे के पास पहुंचकर संपन्न होगी। इसमें कोई भी प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है। 

लकी ड्रॉ के जरिये प्रतिभागियों को उपहार भी दिए जाएंगे। भाग लेने के इच्छुक लोग प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज टेकरीवाल के मोबाइल नंबर 8840893245 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें