रैली के शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने पेट्रोलियम पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने और साइकिल जैसे पारंपरिक साधनों का प्रयोग करने पर बल दिया। रैली चौकाघाट अंधरापुल से निकलकर तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर होते होते हुए वापस संपूर्णानंद आकर समाप्त हुई।
जिसके बाद विजेताओं के नामों की घोषणा लकी ड्रा से हुई। जिसमें पांच बच्चों और पांच बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र ने गेल द्वारा काशी को पर्यावरण मुक्त करने के साथ साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।