फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात यास: यूपी में भी देखने को मिलेगा इसका असर, बंगाल-ओडिशा के तटों से टकराया

Wed, 26 May 2021 05:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात यास आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य के तट से दोपहर बाद टकरा गया है। जिसका असर उत्तर प्रदेश राज्य में देखने को मिलेगा। इसमें तेज बारिश और हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
बंगाल में चक्रवाती तूफान यास का कहर शुरू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से बुधवार को ओडिशा के तटीय इलाकों से आने वाले चक्रवाती तूफान यास से सभी को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है। बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवात यास का असर आज से उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। बुधवार की शाम या रात से शहर में इसका असर दिखने की संभावना है। इसके साथ ही देर रात तेज हवाएं चलेंगी और साथ में भारी बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस दौरान 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, यास का प्रभाव 28 मई तक बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 से 28 मई के बीच धूल भरी आंधी और तेज बारिश होने के आसार हैं।

पूर्वांचल में 26 से 28 मई के बीच कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हो सकती है। एडीएम फाइनेंस संजय कुमार ने बताया कि ओडिशा से चक्रवर्ती तूफान यास का शहर में भी आने के आसार हैं। इसके लिए जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से सभी नागरिकों को सुरक्षित रहने व सतर्कता बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें