इंडिया साइकल फॉर चेंज चैलेंज का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज का आयोजन आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के आईटीडीपी व फिट इंडिया के निर्देशन में हुआ। नगर आयुक्त गौरांग राठी की देखरेख में सिगरा से मलदहिया, अन्धरापुल, चर्च, नेहरूपार्क, कैन्टोनमेंट से वापस सिगरा तक साइकलिंग की गई।
नगर आयुक्त ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन शैली में एक स्वस्थ जीवन हेतु साईकलिंग किया जाना अत्यन्त आवश्यक है । साईकलिंग से न की शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यातायात के लिए पर्यावरण में प्रदूषण को कम किया जा सकता है। साथ ही साथ फ्यूल कन्जम्पशन को कम करने व सड़क पर यातायात के दबाव को भी कम करेगा । साइकिल चलाने वालों में खिलाड़ी नीलू मिश्रा , राकेश कुमार , नगर स्वास्थ अधिकारी रामसकल यादव आदि शामिल रहे।