फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime Alert: 300 से ज्यादा तरीके से हो रही साइबर ठगी, एक्सपर्ट ने डिजिटल फ्रॉड से बचने की सिखाई तरकीब

Sat, 25 Jan 2025 09:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डीएवी पीजी कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी कोर्स में एक्सपर्ट ने डिजिटल फ्रॉड से बचने की तरकीब सिखाई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस कभी भी ऑनलाइन पूछताछ नहीं करती है। इसलिए जालसाजों के पुलिस बनकर धमकाने से डरें नहीं।
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में साइबर सिक्योरिटी कोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिक्योरिटी कोर्स के तहत वर्कशॉप में डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र और छात्राओं को डिजिटल फ्रॉड से बचने की तरकीब सिखाई गई। कहा गया कि पुलिस के नाम से आने वाली कॉल से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस ऑनलाइन पूछताछ नहीं करती है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगों से डरने की जरूरत नहीं है। टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल सूचना दें। पिछले एक साल में 100 से ज्यादा ठगों, जालसाजों से 5.5 करोड़ रुपये वसूले गए।

विज्ञापन


साइबर विशेषज्ञ एएसआई श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि 300 से ज्यादा तरीके से साइबर ठगी की जा रही है। सिगरा से लेकर भेलूपुर ठगी का हॉट स्पॉट जोन है। वाराणसी में 8-10 केस रोजाना दर्ज किए जा रहे हैं।

बीएचयू में लॉ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मयंक प्रताप ने कहा कि साइबर हमलों में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में हमें और जागरूक रहना होगा। अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने कहा कि जल्दी पैसा कमाने की होड़ ही हमें इनके जाल में फंसाती है।
विज्ञापन


कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि साइबर अपराध विज्ञान और तकनीक के दुरुपयोग का विकृत स्वरूप है। आइक्यूएसी के अंतर्गत संचालित यूजीडीसीए के कंप्यूटर सेंटर द्वारा ये वर्कशॉप कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें