फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में 21 घंटे खुलेगी साइबर लाइब्रेरी, छात्रों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू की साइबर लाइब्रेरी अब हर दिन 21 घंटे तक खुली रहेगी। 28 मार्च से छात्र-छात्राएं सुबह 8 से अगले दिन सुबह पांच बजे तक लाइब्रेरी में बैठकर पठन-पाठन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को बड़ा लाभ होगा। साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे के लिए खोलने के लिए छात्रों ने 2016 में आंदोलन किया था। छह साल बाद इस फैसले से आंदोलन करने वाले छात्र बहुत खुश हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने बनी सेंट्रल लाइब्रेरी में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर है। विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। अब तक साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर सुबह 8 से रात 11 बजे तक खुलती थी। छात्रों के अनुसार पूर्व में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने समयावधि को घटाकर 12 घंटे कर दिया था। 2016 में जब 24 घंटे खोलने के लिए आंदोलन किया गया तो नौ छात्रों को निलंबित कर जेल भिजवा दिया गया था। अब नए कुलपति ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि समयावधि बढ़ाने से करीब 32000 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कुलपति की पहल पर साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर को हर कार्यदिवस पर 24 में से 21 घंटे खोलने का निर्णय विद्यार्थियों के हित को लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। रविवार/अवकाश के दिनों में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर पूर्ववत समयानुसार ही विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें