फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी, फिर गोल्ड में निवेश का झांसा देकर 26 लाख रुपये ठगे; पढ़ें- पूरा मामला

Mon, 23 Mar 2026 02:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजकर गोल्ड में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने 26 लाख रुपये की चपत लगा दी। मामले की जांच साइबर क्राइम थाने की पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर दोस्त बनकर युवती ने गोल्ड में निवेश का झांसा देकर युवक से 26 लाख से अधिक रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में साइबर ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। छोटी-छोटी रकम बैंक खाते में भेजकर विश्वास जीतने के बाद साइबर ठगों ने तीन बार में 26 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लक्सा थाना क्षेत्र के घोहट्टा निवासी पीड़ित प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि जुलाई 2024 में रोशनी राय (पुणे) नामक युवती की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। युवती ने व्हाट्सएप नंबर देकर बताया कि गोल्ड में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होगा। युवती ने एक लिंक भेजकर उन्हें जोड़ दिया। पहले एक लाख रुपये उसके दिए खातों में भेजे। 

ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की और फिर धनराशि खाते में बढ़ने लगी। बीच में दो बार आठ-आठ हजार रुपये की धनराशि निकासी की गई। फिर उसके विश्वास में आकर 3 अक्तूबर 2024 को 5 लाख रुपये की धनराशि उसकी कंपनी के खाते में भेजी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: साइबर ठगों ने ब्रिटेन का कारोबारी बताकर उपहार के नाम पर ठगे 10 लाख, व्हाट्सएप से किया संपर्क

इसके बाद खाते में लगभग 32 लाख रुपये दिखने लगे। जब निकालने का प्रयास किया गया तो 40 प्रतिशत रिस्क मार्जिन मनी के रूप में 12.10 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। इसके बाद 30 प्रतिशत टैक्स अमाउंट क्लियर करने के नाम पर 9,12,585 रुपये जमा कराए गए। 
विज्ञापन


इसके बाद जब अपनी धनराशि निकालने का प्रयास किया गया तो पुनः और धनराशि जमा करने की मांग की जाने लगी, तब आभास हुआ कि साइबर ठगी हो गई है। इस बीच कई बार साइबर सेल में शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें