फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने केवाईसी को बनाया नया हथियार, वाराणसी पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

Wed, 04 Dec 2019 11:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
KYC - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी में साइबर अपराधियों ने केवाईसी (नो योर कस्टमर) को जालसाजी का नया हथियार बनाया है। वह अलग-अलग ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट यूजर को केवाईसी अपडेट करने के मेसेज भेज रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनके वॉलेट की धनराशि कुछ समय बाद होल्ड कर दी जाएगी, इसलिए केवाईसी अपडेट कराएं। इसके बाद धोखाधड़ी कर वॉलेट और बैंक खाते से पैसा निकाल लिया जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र ने बुधवार को एडवाइजरी जारी की। बताया कि केवाईसी अपडेट के मेसेज के बहाने हुई धोखाधड़ी के शिकार लोगों की शिकायत पर अलग-अलग शॉपिंग वेबसाइट से संपर्क किया गया। पता लगा कि कंपनियों की ओर से ऐसे कोई मेसेज नहीं भेजे जा रहे हैं।

मेसेज में लिखे मोबाइल नंबरों की जांच की गई तो वह कोलकाता, नई दिल्ली, झारखंड में रहने वाले लोगों के निकले और उनका इन कंपनियों से कोई लेनादेना नहीं है। एसपी क्राइम ने बताया कि केवाईसी अपडेट या एकाउंट ब्लाक करने के लिए मेसेज आए तो उसमें दिए गए नंबरों पर कॉल न करें।
विज्ञापन


कॉल करने पर साइबर अपराधी या तो आपको एप डाउनलोड करने के लिए कहेंगे या फिर आपके व्हाट्सएप नंबर पर लिंक भेजकर आपसे विवरण भरने के लिए कहेंगे। जैसे ही आप विवरण भरेंगे, आपके मोबाइल का डेटा साइबर अपराधियों के पास चला जाएगा और आप धोखाधड़ी के शिकार हो जाएंगे। इसलिए केवाईसी अपडेट या एकाउंट ब्लाक करने संबंधी मेसेज आए तो संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर से सीधे संपर्क करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें