फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने लौटाई पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर जालसाजी से पीड़ित लोगों के चेहरे पर ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल ने मुस्कान बिखेरी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर साइबर सेल ने पांच लोगों का 120998 रुपये वापस कराए और 10248 रुपये होल्ड कराया। ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार लोगों के रुपये उनके खाते में वापस कराए गए।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पिंडरा अभिषेक पांडेय के अनुसार पिंडरा के रहने वाले जितेश साहू का 55000 रुपये बैंक खाते से धोखाधड़ी करते हुए निकाला गया था। 28 फरवरी में दर्ज हुए केस में अब तक पूरी रकम वापस कराई गई। चौबेपुर के परनापुर निवासी राजकुमार का आनलाइन आईफोन खरीदने में गंवाए 36999 रुपये रिफंड कराया गया। चौबेपुर के देवरिया निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव के बेटे ने आनलाइन कूलर मंगाया तो साइबर जालसाज ने 32000 की धोखाधड़ी की। अब तक 19999 रुपये रिफंड कराया गया बाकि पैसा होल्ड है। लोहता के भट्ठी निवासी शैलेंद्र पटेल के बैंक खाते से 45000 रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम सेल ने कंपनी से पत्राचार कर 9000 रुपये रिफंड कराया गया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय के अनुसार साइबर फ्राड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। ग्रामीण वाराणसी से संबंधित हो तो साइबर सेल के नंबर 7839856927 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें