फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः ग्राहक सेवा केंद्र ने खाताधारकों के लाखों रुपये हड़पे

Fri, 06 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ शहर के परदहां मिल रोड पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र ने तमाम खाताधारकों के लाखों रुपये गबन कर लिए।
विज्ञापन

गबन की जानकारी शुक्रवार को उस समय हुई जब किन्नूपुर की आशा सिंह रुपये निकालने लिए बैंक पहुंचीं।
जहां उसे बताया गया कि उसके खाते में एक भी रुपया नहीं हैं। जबकि उसने तीन बार में 37 हजार पांच सौ रुपये अपने खाते में जमा किए है।
रुपये जमा न होने की खबर लगते ही काफी संख्या में खाताधारक ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंच गए। खाताधारक यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।
मौके पर पहुंचे बैंक प्रबंधक ने खाताधारकों को उनका पैसा मिलने का आश्वासन देकर शांत कराया।
स्पिनिंग मिल रोड पर लघु शाखा एक साल पहले खोली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनधन खाता खोलने की घोषणा के बाद नए खाता खुलवाने वालों की भारी भीड़ जब होने लगी तो यहां आने वाले लोगों को उस ग्राहक सेवा केंद्र की सेवाएं लेने की सलाह देकर वहीं भेज दिया जाता था।
कुछ ही महीनों में सैकड़ों लोगों ने खाते खुलवाकर लाखों रुपये जमा कर दिए।
विरोध प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि ग्राहक सेवा केंद्र चलाने वाला आशीर्वाद गौतम उनसे बैंक पास बुक पर रकम कलम से चढ़ाकर दे देता था। कई खाताधारकों की पासबुक वह काम की अधिकता का बहाना करके अपने पास रख लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे कहता कि रकम चढ़ाकर बाद में दे देगा। विरोध प्रदर्शन को देखकर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक भाग गया। जानकारी पाकर बैंक के प्रबंधक एनके श्रीवासतव मौके पर पहुंचे। उन्होंने खाताधारकों की बातें सुनीं। पासबुकें देखीं और आश्वासन दिया कि उनके जमा रुपये मिलेगे। तब जाकर खाताधारक शांत हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें