फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पकड़ाए दो यात्री, जांच टीम ने मिक्सर मशीन और हथौड़े को तोड़ा तो रह गए हैरान 

Fri, 03 May 2019 03:28 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर बाद शारजाह से वाराणसी आए दो विमान यात्रियों से चार किलो से अधिक सोना बरामद किया गया। देवरिया निवासी कुलदीप और सेवतापुर (बिहार) निवासी विनोद राजभर को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 184 से दोपहर बाद 4:35 बजे एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों की मुख्य टर्मिनल भवन में कस्टम जांच की जा रही थी। इस दौरान अपने साथ सामान लाने वाले दो यात्रियों पर कस्टम की टीम को शक हुआ। जब उनके सामान की गहनता से जांच की गई तो सामने आया कि मिक्सर मशीन और एक हथौड़े के अंदर सोना छुपाया गया है।

इस पर दोनों यात्रियों को रोक लिया गया। हथौड़े को तुड़वा कर उसके अंदर भरा गया सोना निकलवाया गया। मिक्सर मशीन को भी कटवाया गया। बरामद सोने की मात्रा चार किलो से अधिक बताई जा रही है।  
विज्ञापन


भारी मात्रा में सोने की बरामदगी की सूचना पर कस्टम के उच्चाधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे और हिरासत में लिए गए दोनों यात्रियों से देर रात तक पूछताछ की। अधिकारी जांच पूरी होने से पहले कोई भी जानकारी देने से इन्कार करते रहे। कुलदीप का पासपोर्ट लखनऊ और विनोद का पासपोर्ट पटना से जारी हुआ है।  

Trending Videos
विज्ञापन

डेढ़ महीने में पांचवीं बार बरामद किया गया सोना 

बीते डेढ़ माह में एयरपोर्ट पर पांच बार सोना पकड़ा जा चुका है। शारजाह, बैंकाक और खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों द्वारा सोना तस्करी के बढ़ रहे मामलों ने अधिकारियों के कान खड़े कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो वाराणसी पूर्वांचल में सोना और चांदी की बड़ी मंडी है। तस्करों के लिए यह मुफीद जगह है।

यहां से सोने की नेपाल और बिहार तक तस्करी होती है। 17 मार्च को इंडिगो के विमान 6ई 991 से दिल्ली जा रहे यात्री संजीव कुमार मिश्र के पास से 562 ग्राम सोना पकड़ा गया था। इसकी अनुमानित लागत 18 लाख 56 हजार रुपये थी। इसके बाद 20 मार्च को भी डीआरआई ने छह यात्रियों को सोने के साथ पकड़ा था। इनसे बरामद सोने का अनुमानित मूल्य 63 लाख रुपये था। 

तीसरी घटना 22 मार्च को इंडिगो के विमान 6ई 98 से बैंकाक से वाराणसी पहुंची महिला रहीशा बेगम के पास से 237 ग्राम सोना मिला था। मुंबई निवासी रहीशा सोना अपने प्राइवेट पार्ट में डाल कर लाी थी। चौथी घटना 2 अप्रैल को हुई, जिसमें एक महिला सीमा और पुरुष अनिल कुमार साव के पास से 400 और 140 ग्राम सोना बरामद हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें