फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की 10 दिन पहले मुंबई में हुई थी हत्या, अवसाद में विवाहित बेटी ने फांसी लगा की आत्महत्या

Fri, 03 May 2019 03:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही डीहा गांव में शुक्रवार की भोर में विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ककराही डीहा निवासी चंदन सिंह की शादी 6 वर्ष पूर्व बरसठी थाना क्षेत्र के भन्नौर पक्की कोट गांव निवासी मुन्ना सिंह के बेटी काजल सिंह के साथ हुई थी। चंदन की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह अपने ही गांव के एक भट्टे पर मुंशी का काम करता है। पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों का जीवीकोपार्जन करता है।

पति के मुताबिक शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। उसी से नाराज काजल ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मृतका के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी मुन्ना सिंह की दस दिन पूर्व मुंबई में हत्या कर दी गई थी। उनकी तेरहवीं गांव में शनिवार को होनी है। कुछ तो आर्थिक तंगी और कुछ पिता के हत्या के कारण अवसाद को लेकर काजल ने ऐसा कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें