फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला कारोबारी के घर और फर्म पर कस्टम का छापा, संयुक्त टीम कर रही है जांच

Fri, 05 Mar 2021 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कस्टम विभाग लखनऊ व वाराणसी की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक कोयला कारोबारी के सिगरा स्थित आवास और चंधासी कोयला मंडी स्थित फर्म में छापा मारा। इस दौरान रात तक कस्टम टीम ने कारोबारी के कार्यालय और आवास से कई दस्तावेज जब्त किए। जांच में अब तक कारोबारी द्वारा बोगस निर्यात की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


 पीडीडीयू नगर के चंधासी कोयला मंडी में कारोबारी के यहां दोपहर बाद पहुंची टीम को जांच के दौरान मालूम चला कि कारोबारी द्वारा नेपाल में माल का निर्यात किया जाता है। हालांकि निर्यात में भी कारोबारी खेल करता रहा है। कागज में तो माल निर्यात दिखाया जाता रहा लेकिन वास्तविकता में माल का निर्यात नहीं हुआ। इसके साथ ही अन्य कई गड़बड़ियां कस्टम टीम को जांच में मिली है। 

वहीं दूसरी टीम ने कारोबारी के सिगरा स्थित आवास पर भी जांच पड़ताल की। कारोबारी के समर्थन में कुछ कर्मियों ने विरोध करना चाहा लेकिन लखनऊ से आई टीम की कड़ाई के आगे सब बैक फुट पर आ गए। कस्टम के उच्चाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अब तक निर्यात को लेकर गड़बड़ी मिली है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें