फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के मामले में वर्तमान एवं पूर्व भाजपा विधायक कोर्ट में पेश

Thu, 19 Jul 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोर्ट के बाहर समर्थकों संग सुशील सिंह और सजायाफ्ता पूर्व विधायक उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अन्नू त्रिपाठी पर जानलेवा हमले के मामले में सैयदराजा के वर्तमान एवं पूर्व विधायक गुरुवार को भदोही कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के बाद कड़ी सुरक्षा में दोनों कोर्ट से रवाना हुए। अन्नू त्रिपाठी को बागपत जेल में मारे गए कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर माना जाता था।
विज्ञापन


सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और सजायाफ्ता पूर्व विधायक उदयभान सिंह बृहस्पतिवार को अपर जिला सत्र न्यायालय तृतीय की अदालत में पेश हुए।  वर्ष 2005 में गोपीगंज के झिरिया पुल के पास अन्नू त्रिपाठी पर जानलेवा हमले के मामले में दोनों आरोपी है।

करीब एक दशक से मामला विचाराधीन है। सुबह 10 बजे से ही न्यायालय परिसर में करीबियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं दूसरी ओर दुर्गागंज मार्ग पर ठेकेदारों, शराब माफिया के दर्जन भर से अधिक वाहन बेतरतीब खड़े होने से आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


इससे स्कूली बसें, यात्री वाहन जहां-तहां फंसे रहे। उमस और गर्मी से लोग बिलबिला उठे। सत्ता पक्ष के विधायक होने से पुलिस भी अनजान बनी रही। मुन्ना बजरंगी की हत्या के चलते भाजपा विधायक और पूर्व विधायक कड़ी सुरक्षा में न्यायालय पहुंचे थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें