फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की लापरवाही से अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, बच्चों ने किया प्रदर्शन; पहुंची पुलिस

Wed, 15 May 2024 09:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: परीक्षार्थियों से प्रार्थना पत्र लेते हुए पुनः परीक्षा एक सप्ताह के अंदर कराने का भरोसा दिलाया गया। लेट से पहुंचने के कारण बच्चे परीक्षा को समयाभाव के कारण नहीं दे पाए। ठीक छः बजे शाम को जेएनएम कॉलेज के कक्ष निरीक्षकों ने समय से कॉपी बच्चों की जमा करा लिए।
विज्ञापन
बातचीत करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की देखरेख में CUET की प्रवेश परीक्षा बुधवार को पूरे जिले में चार पालियों में एक एक घंटे की समयावधि के अंतराल में परीक्षा का संचालन हो रहा था। वहीं शिवपुर के बड़ालालपुर स्थित जेएनएम (JNM) कालेज कोड संख्या 441138 A ब्लाक तथा 441139 B ब्लाक में कुल मिलाकर 1032 परीक्षार्थियों की प्रवेश परीक्षा थी, जिसमें सुबह की प्रथम, द्वितीय, तीसरी तथा चौथी पाली तक संचालित होनी थी।

विज्ञापन


तीन पालियों की परीक्षाएं सकुशल संपन्न हो गईं। चौथी पाली में प्रवेश परीक्षा देने के लिए आए सैकड़ों परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक का कार्य कर रही NTA की भारी लापरवाही के चलते JNM कॉलेज बड़ालालपुर शिवपुर के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी समय से पहुंच गए थे। लेकिन बायोमैट्रिक की गड़बड़ी के कारण पचासों की संख्या में बच्चे परीक्षा कक्ष में आधे-आधे घंटे की देरी से पहुंचे।

परीक्षार्थियों ने समयाभाव को लेकर JNM कॉलेज पर भारी बवाल कर दिए। परीक्षार्थी NTA एजेंसी के विरुद्ध नारा लगाते हुए पुनः समय से परीक्षा कराने की मांग को लेकर कॉलेज में धरने पर बैठ गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के प्रबंधक और केंद्र के केंद्राध्यक्ष से बात की।
विज्ञापन


कालेज के केंद्राध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि NTA बायोमैट्रिक की लापरवाही के चलते बच्चे समय से अपने परीक्षा कक्ष में नहीं पहुंच पाए जिसके लेकर छात्रों ने बवाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें