स्वच्छता शपथ दिलाते सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : Amar Ujala
काशी की देव दीपावली के पूर्व गंगा किनारे तमाम तैयारियों के साथ ही मां गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों में चेतना जागृत हो इसके लिए सीआरपीएफ के जवानों सहित कई संस्थाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से बताया कि गंगा घाटों की स्वच्छता कितनी आवश्यक है। कहा देव दीपावली की भव्यता गंगा और घाटों की स्वच्छता से ही संभव होगी। पांच घाटों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास और सीआरपीएफ 95 बटालियन एवं नगर निगम के सहयोग से गंगा हरितिमा अभियान उत्तर प्रदेश के ब्रांड अंबेसेडर, नगर निगम के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह के मिशन क्लीन गंगा, ग्रीन गंगा के तहत राजेन्द्र प्रसाद घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट, शीतला घाटों समेत पांच घाटों पर पर बृहद स्वच्छता अभियान चला।
95 बटालियन सीआरपीएफ के कमान्डेंट राजेश्वर बाला पुर्कार ने काशीवासियों और पर्यटकों से अपील किया कि गंगा घाटों को स्वच्छ रखने में मदद करें जब गंगा स्वच्छ होगी तो हम सभी स्वस्थ होंगे एवं एवं गंगा दर्शन भी सुगम होगा। राजेंद्र प्रसाद घाट पर सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई स्वच्छता करते हुए जन - जन को जागरूक किया कहा हम सभी काशी में स्वच्छता की मिसाल पेश कर बाबा भोलेनाथ एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करें और काशी को स्वच्छता में नं 1 पायदान पर लाने की कोशिश करें।