अपर पुलिस आयुक्त ने सीसीटीवी और डिजिटल सर्विलांस पर विशेष जोर दिया। कहा कि सभी प्रमुख मार्गों, घाटों, चौराहों व भीड़ वाले क्षेत्रों में 100 फीसदी सीसीटीवी कवरेज किया जाए। डाउन व खराब कैमरों को 24 घंटे में रिपेयर किया जाए। सभी कैमरों का लाइव फीड आईसीसीसी से एकीकृत किया जाए।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: हिमालय से आ रही पछुआ हवा ने बनारस में बढ़ाई सर्दी, पारा पहुंचा 10.5 डिग्री
पुलिस लाइन चौराहा से चौकाघाट तक व्यवस्था परखी
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने बुधवार की शाम पुलिस लाइन चौराहे से चौकाघाट तक मुख्य मार्ग पर भ्रमण कर यातायात संचालन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर अनावश्यक रुकावट, अवैध पार्किंग व अव्यवस्थित ठेला, फेरी वालों के कारण बनने वाली बाधाओं को तुरंत हटाकर आवागमन निर्वाध किया जाए। ट्रैफिक स्टाफ पीक-आवर में निरंतर सक्रिय रहें। अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्कूल, ऑफिस, धार्मिक स्थल व घाटों के भीड़ समय को देखते हुए विशेष ट्रैफिक संचालन योजना लागू रहेगी।