फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बिना पंजीकरण टीकाकरण की सूचना से केंद्रों पर उमड़ी भीड़, कई जगह नोकझोंक

Wed, 26 May 2021 12:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण न होने का नोटिस भी चस्पा करना पड़ा, जबकि लहरतारा स्थित रेलवे मंडलीय अस्पताल में लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। 
विज्ञापन
कबीर चौरा अस्पताल में कतार में लगीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों  के लिए बिना स्लॉट बुकिंग के टीकाकरण कराने की सूचना से मंगलवार को कई केंद्रों पर लोग उमड़ पड़े। लोग काउंटर पर पहुंचकर पंजीकरण कराने गए तो कर्मचारियों ने ऐसा कोई आदेश न होने की बात कहकर मना कर दिया। इस दौरान लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


हालत यह रही कि लोग टीकाकरण केंद्रों के लिए बने नोडल अधिकारियों को फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने लगे। कई केंद्रों पर पंजीकरण के लिए मारामारी की स्थिति रही। चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण न होने का नोटिस भी चस्पा करना पड़ा, जबकि लहरतारा स्थित रेलवे मंडलीय अस्पताल में लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

महिला अस्पताल कबीर चौरा में बहुत से लोग केंद्र पर पंजीकरण के लिए पहुंचे, लेकिन यहां मौजूद कर्मचारियों ने इस बाबत किसी तरह का कोई आदेश होने की जानकारी नहीं थी। इस बारे में सीएमओ डॉ.वीबी सिंह ने बताया कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण 18 से 44 साल के लिए अभी टीकाकरण का कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। अगर इस बाबत शासन का आदेश मिलते ही व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन

वाराणसी में 220 नए मरीज

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण भले ही कुछ नियंत्रित हो रहा है लेकिन अभी भी मौत पर अंकुश लगाना चुनौती बनी है। मंगलवार को 7079 सैंपल में 220 मरीज मिले जबकि पांच मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीएचयू अस्पताल के आंकोलॉजी ओटी, ट्रामा सेंटर,आइएमएस बीएचयू के साथ ही मुमुक्षु भवन में 16, बीएलडब्ल्यू में 13 लोग संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा उषा गुप्ता नर्सिंग इंस्टीट्यूट बिर्दोपुर, शिवपुर, पहाड़िया, जीवनदीप हॉस्पिटल ,कपसेठी समेत अलग-अलग जगहों पर रहने वाले लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मंगलवार को बीएचयू में भर्ती कुंती बिहार निवासी 25 वर्षीय पुरुष, औरंगाबाद निवासी 70 वर्षीय पुरुष के साथ ही ट्रामा सेंटर में भर्ती लक्सा निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती सेवापुरी निवासी 58 वर्षीय महिला और पॉपुलर अस्पताल में भर्ती हाथीबाजार निवासी 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। मंगलवार को 372 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य घोषित किया गया जबकि 46 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब कुल 81173 मे से 78385 डिस्चार्ज, 737 की मौत के बाद अब 2051 एक्टिव मरीज हैं।
 
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में 1775 बेड खाली

वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में खाली बेडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय कुल 2434 बेडों पर सिर्फ 659 मरीज भर्ती हैं। 1775 बेड खाली पड़े हैं। वहीं, सरकारी अस्पताल में 391 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 8 सरकारी अस्पतालों के साथ ही 51 निजी को कोविड अस्पताल बनाया है। 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 में 642 और 51 निजी अस्पतालों के 1401 बेड पर 1133 खाली हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें