फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छोटी ईद के मेले में आस्ताने पर जुटी भीड़, मना हजरत मकदूम शाह तैयब बनारसी का उस्र

Thu, 18 Apr 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: उर्स के मौके पर दरगाह पर अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चों ने छोटी ईद के मेले का लुत्फ उठाया। वहीं बुजुर्गों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दीं।
विज्ञापन
मकदूम शाह बनारसी के मजार पर लगा छोटी ईद का मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद के छठवें दिन छोटी ईद का उल्लास छाया रहा। मंडुवाडीह स्थित हजरत मकदूम शाह तैयब बनारसी की दरगाह पर छोटी ईद का मेला लगा। अकीदतमंदों ने आस्ताने पर फातिहा पढ़ी। बच्चों के साथ बड़ों ने यहां छोटी ईद की खुशियां बांटी। बच्चों ने खिलौने व चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दरगाह पर देर रात तक जियारत करने वालों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


हजरत मकदूम शाह तैयब बनारसी का उर्स छोटी ईद के तौर पर मनाया जाता है। 



दरगाह परिसर में फातिहा पढ़ने और मन्नत की चादर चढ़ाने के लिए अकीदतमंद सुबह से ही पहुंचने लगे थे। चुनार के बिस्कुट, लच्छा पराठा, हर तरह के पकौड़ियां, खिलौने, शृंगार की सामग्री आदि की सजी अस्थायी दुकानें सजी थीं। जहां बच्चों और महिलाओं की भीड़ थी। वहीं, दरगाह पर इशां की नमाज के बाद बाबा की डाली निकाली गई। मौलाना नूर आलम की निगरानी में गुस्ल, इत्र की चादरपोशी हुई। देर रात तक कव्वाली की महफिल सजी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर रखा नफिल रोजा
ईद के बाद छोटी ईद तक काफी अकीदतमंदों ने नफिल रोजा रखा। बुधवार को अजान के साथ उन्होंने रोजा खोला और मगरिब की नमाज अदा की। फिर दरगाह में लगे मेले में शिरकत की। मौ. हारुन रसीद नक्शबंदी ने बताया कि नफिल रोजे की अहमियत काफी है। इस रोजे को रखने वाले को एक साल के रोजे के बराबर सवाब मिलता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें