फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में आंधी-बारिश, ओलों से फसलों को नुकसान, 32 जिलों में अलर्ट

Mon, 08 Apr 2019 09:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल में शनिवार रात से मौसम बिगड़ गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले भी पड़े। टीन शेड और छप्पर उड़ गए। फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि रविवार को दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। 
विज्ञापन


वाराणसी, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र में 50 से 100 ग्राम तक के ओले पड़े। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। 

बारिश से गेहूं, जौ, अरहर, चना, मटर, सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मिर्च, टमाटर, परवल, नेनुआ आदि भी प्रभावित हुए हैं। आम को भी क्षति पहुंची है। 
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में प्रदेश के करीब 32 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। इन सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

झोपड़ी में दबकर अधेड़ की मौत

गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के धनाड़ी गांव में शनिवार की देर रात तेज आंधी-पानी के दौरान एक झोपड़ी गिर गई। उसमें दबकर सिद्धनाथ यादव (55) की मौत हो गई। 

सरकार ने मांगी नुकसान की रिपोर्ट 
प्रदेश सरकार ने शनिवार रात प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई आंधी, बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के डीएम से फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। सरकार ने फसल क्षति का 48 घंटे के भीतर कृषकवार आकलन कराकर प्रभावितों को फौरन राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

किसानों को नुकसान पर प्रियंका ने जताया दुख
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेती को हुए नुकसान पर अफसोस जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा - ‘बेमौसम बारिश व भारी ओलावृष्टि के चलते यूपी के मेरे किसान भाइयों की हजारों एकड़ फसल चौपट हो चुकी है। फसल पकने के समय इस प्राकृतिक आपदा के कारण किसान भाइयों का बहुत नुकसान हुआ है। दुख की इस घड़ी में मैं आपके साथ हूं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें