फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमाइशी गाने पर डांस करने से महिला डांसर ने किया इनकार, मार दी गोली

Sun, 03 Jun 2018 10:48 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक ने एक महिला डांसर को फरमाइशी गाने पर नाचने के लिए कहा। डांसर ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसी बात को लेकर नशे में धुत युवक ने अपने दोस्त की लाइसेंसी रिवाल्वर से डांसर को गोली मार दी। 
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बनारस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गोली चलाने वाले युवक ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। नाराज ग्रामीणों ने बारात में आई कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।

जंगीपुर थाना क्षेत्र के बघोल गांव में सुहवल थाने के ताड़ीघाट निवासी अनिल राम के बेटे की बारात प्रेमराम के घर आई थी। बारातियों के लिए लड़की वालों ने आर्केस्ट्रा का आयोजन किया था।
विज्ञापन


इसी बीच बराती पक्ष से आए राजेंद्र राम ने महिला डांसर को फरमाइशी गाने पर डांस करने को कहा। इसके लिए उसने आर्केस्ट्रा मालिक से भी ऐसा कराने की बात कही। 
विज्ञापन

दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

demo pic
डांसर ने राजेंद्र की बात अनसुनी करने पर वह आर्केस्ट्रा मालिक से भिड़ गया और दोस्त मेदनीपुर निवासी अजित सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर स्टेज पर चढ़ गया। इस पर सआदतपुर गांव निवासी आर्केस्टा मालिक विपिन राम ने डांस कराने से मना कर दिया।

जिस पर नशे में धुत राजेंद्र ने गोली चला दी। गोली सीधे जाकर डांसर रूबी के पीठ में लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके से राजेंद्र और अजीत सिंह भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने राजेंद्र को दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

आर्केस्ट्रा संचालक ने राजेंद्र और अजीत सिंह के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। राजेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अजीत अभी भी पुलिस कि पकड़ से बाहर है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी कराई।

सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान शराब के नशे में फायर करने पर डांसर को गोली लगी है। इस प्रकरण में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक को हिरासत में ले लिया है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें