फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में वृद्धा की सिर कूंच कर हत्या, पुलिस तलाश रही कत्ल की वजह

Tue, 26 Feb 2019 11:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में मंगलवार सुबह एक महिला की सिर कूंच कर हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर छानबीन में लगी हुई है। 

विज्ञापन


मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव निवासी उमरई देवी(60) पत्नी गुलाब सिंह की सिर कूंच कर हत्या हो गई है। उमरई देवी पति के मौत के बाद से गांव के बाहर एक झोपड़ी में अकेले रहती थी। बेटा रामपती सिंह गांव में रहते हैं।

मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे पड़ोस की रहने एक महिला ने हैंडपंप के पास वृद्धा का शव देखा। महिला का शोर सुन कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि उरमई देवी का शव जमीन पर पड़ा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मृतका के बेटे को दी।
विज्ञापन


बेटे ने तुरंत पुलिस को सू्चित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, एडीशनल एसपी अजय कुमार, थानाध्यक्ष रामदरस मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि छानबीन की जा रही है। सबूतों के आधार पर कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें