फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती धूप में न्याय के लिए बच्चों को जंजीर में बांध चौराहे पर बैठी महिला, पुलिस ले गई थाने

Wed, 14 Aug 2019 08:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बच्चों के साथ महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले में न्याय के लिए एक विवाहिता मंगलवार को अपने दो मासूम बच्चों को लोहे की जंजीरों में कैद कर टीडी कॉलेज चौराहे पर धरने पर बैठ गई। तपती धूप में रोते बिलखते बच्चों को जिसने भी देखा वो सहम उठा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्क्त के बाद मासूमो को जंजीर से आजाद कर पीड़ित महिला को महिला कोतवाली पहुंचाया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला की मानें तो जून 2016 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में मेरी शादी बृजेश यादव से हुई। शादी के बाद दो बच्चे भी पैदा हुए। उसके बाद मेरा पति दो माह पहले मुझे अपने दोस्त के साथ ट्रेन से बलिया भेजा जहां यात्रा के दौरान उसका दोस्त मुझे मुगलसराय स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया।

ये भी पढ़ें : तीन दिन तक बोरी में बेहोशी हालत में मासूम, होश आने पर बोला- पापा ने पटक कर फेंक दिया मुझे
विज्ञापन


तब से न्याय के लिए मैंने जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगाई यहां तक कि मुख्यमंत्री के पास भी जनता दरबार में गई। लेकिन वहां से मुझे महिला संग्रहालय भेज दिया गया। अब मैं इन बच्चों को लेकर कहां जाऊ। महिला दोनों बच्चों को जंजीर से बांध कर टीडी कॉलेज चौराहे पर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला व बच्चों को लेकर कोतवाली गई।

विज्ञापन

बुधवार को महिला ने पुलिस को बताया कि पति के जाने के बाद डीजे संचालक एक नर्तकी खुद को मेरे पति की पत्नी बताती है और जोर-जबरदस्ती मेरे घर में घुसना चाहती है। जिसका कोई अधिकार नहीं है, क्योकि ब्रजेश की पत्नी जीवित है। पीड़िता ने मोनिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें