फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा जेल

Wed, 14 Aug 2019 07:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तीनों आरोपी भेजे जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में सीओ कार्यालय के पास एक युवक की पिटाई करते समय तीन युवकों ने पुलिस पर पथराव किया। इसमें एक युवक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ कातिलाना हमले की धारा में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सीओ कार्यालय के पास देव नगर निवासी अंशुल बाइक से जा रहा था। तभी तीन युवकों ने पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे नाले में फेंककर जान से मारने का प्रयास किया। 

सूचना पर सीओ के हमराही वहां पहुंचे तो उन पर युवकों ने पथराव किया। इसमें बिनौली थाने पर तैनात जितेंद्र नाम सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके परिवार की महिलाओं ने सीओ कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ कातिलाना हमले की धारा 307 में मामला दर्ज किया। 

वहीं पुलिस ने आरोपी आशीष तोमर पुत्र अरुण तोमर निवासी सुभाष नगर बड़ौत, देवांश पुत्र तेजपाल निवासी खेकड़ा, मंटू तोमर पुत्र राजेंद्र तोमर निवासी पट्टी मोल्हू बावली को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें