फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजमगढ़ में पति से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

Mon, 24 Aug 2020 08:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कंजरा दिलशादपुर गांव में रविवार रात विवाहिता ने पति से नाराज होकर फांसी लगा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पुलिस, ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

शकुंतला देवी और मुकेश चौहान ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। अभी उन्हें कोई बच्चा नहीं था। पति-पत्नी में रविवार रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मुकेश छत पर सोने चला गया।


पत्नी शकुंतला ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार भोर में जब मुकेश चौहान नीचे आया और दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने मिलकर दरवाजे को तोड़ा और देखा कि शकुंतला ने आत्महत्या कर ली है। मुकेश ने जीयनपुर कोतवाल स्वतंत्र सिंह को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक का मायका रौनापार थाना क्षेत्र की बनाने गांव में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें