फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पत्नी ने प्रेमी से चोरी-छुपे रचाई थी शादी, उसके बाद पति ने उठाया था खौफनाक कदम

Thu, 30 Jan 2020 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्माइन गांव में 25 जनवरी की देर रात धारदार हथियार से बेचू यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की पत्नी का हत्यारोपी से अवैध संबंध थे। प्रेमी ने मृतक की पत्नी से चोरी छुपे शादी भी रचा ली थी।   

विज्ञापन

  
सुखपुरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी उधारी उर्फ संजीव यादव पुत्र भोला यादव ग्राम हरिहरपुर थाना हल्दी ने बताया कि विगत दो-तीन वर्षों से ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी के मंदिर पर बराबर आना-जाना रहा। मंदिर आने-जाने के दौरान उसकी बेचू की पत्नी ममता से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्रेम में बदल गई।

उन्होंने बताया कि 24 मई 2019 को उधारी और ममता ने भृगुजी के मंदिर में चोरी चुपे  शादी भी रचा ली। उधर, बेचू यादव इन सबसे बेखबर था। वह सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। 24 जनवरी की रात उधारी यहां आया और ममता को साड़ी और अन्य उपहार दे रहा था, जिसे अचानक घर पहुंचे बेचू यादव ने देख लिया। बेचू के आने के बाद उधारी घर से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ममता साड़ी और अन्य उपहार लेकर अपनी बहन के यहां टिकुलिया दियर मुंडन संस्कार में चली गई। 25 और 26 जनवरी की रात उधारी फिर ब्रह्माइन गांव आया और घर में घुसकर बेचू यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उधर, पति की हत्या की बात सुनकर ममता भी अपने बहन के यहां से यहां घर आ गई और रोने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या करने के बाद भी उधारी क्षेत्र के अगल बगल गांव में कई दिन आया और गया।

गुरुवार की सुबह उधारी उर्फ संजीव यादव को हनुमानगंज-बसंतपुर मार्ग पर आंवला नाला स्थित पुलिया से तथा एवं मृतक बेचू की पत्नी ममता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों के पास से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया। उधारी के बताने पर एक खेत से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, एसआई सरफराज खान, कांस्टेबल सुरेंद्र सोनकर, हरेंद्र साहनी, महिला कांस्टेबल ललिता कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें