फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः नशे में धुत पति की पिटाई से पत्नी की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jun 2018 10:59 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नशे ने कई घर बरबाद कर दिए। ऐसा ही एक मामला आजमगढ़ में हुआ, जहां नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति लालसा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नरफोरा गांव की निवासी 40 वर्षीया सविता उर्फ सावित्री देवी का पति लालसा यादव नशेड़ी है। रोज की भांति रविवार की रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी सविता से उसका विवाद हो गया। नशे में धुत लालसा ने पत्नी की लाठी से पिटाई कर दी।

जिससे सविता गंभीर रुप से घायल हो गयी। रात में वह घायलावस्था में घर पर ही पड़ी रही। घटना की जानकारी पर सुबह उसके मायके वाले पहुंच गये और उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सविता की मौत के बाद उसका भाई सुनील शव लेकर कप्तानगंज थाने पर पहुंचा और पति लालसा के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना से परिजनों और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नशे की हालत में महिला के पति ने उसके सिर पर लाठी से हमला कर दिया था। जिससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति लालसा को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें