फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के आशिक जीजा ने पति, ससुर को पीटा, घायल

Fri, 21 Jul 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में साली से मिलने गए जीजा का जब साली के पति ने विरोध किया तो जीजा ने पति और ससुर को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चर्चा है कि जीजा और साली के बीच अवैध संबंधों के कारण मारपीट की नौबत आई है। बात उस समय की है, जब साली की शादी नहीं हुई थी, दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध थे। कुछ वर्ष पूर्व साली की शादी हो गई। वह अपने ससुराल चली गई।

उसके शादी होने के बाद भी जीजा का घर में आना जाना लगा रहा। इस बीच साली के पति तथा ससुराल के सामने मामला खुल गया। जिस पर साली के ससुराल वालों ने जीजा को घर में आने से मना कर दिया। लेकिन आशिक जीजा का आना जारी रहा।
विज्ञापन


प्रेमिका साली से मिलने वह फिर गुरुवार को जा धमका। इसी दौरान दोनों साढ़ू विवाद के बाद भिड़ गए। आशिक जीजा ने साढ़ू को जम कर पीट दिया। बीचबचाव करने साली के ससुर आए तो उसकी भी पिटाई कर दी। मामला फिलहाल थाने पहुंचा है। थानाध्यक्ष बृजेश शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें