फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Tue, 27 Mar 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
डेढ़ माह से फरार चल रहे एक प्रेमी जोड़े को पकड़ने के पुलिस ने गांव में दबिश दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। यह घटना यूपी के गाजीपुर में हुई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होते ही कई थाने की फोर्स गांव में पहुंची और पुलिस दल को मुक्त कराया। वहीं मंगलवार की सुबह पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर धर-पकड़ करना शुरू कर दी। गांव में भारी संख्या में फोर्स पहुंचने पर ग्रामीण घरों छोड़कर फरार हो गए।

जिले के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भितरी चौकी इंचार्ज अशोक दूबे तथा शादियाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने डेढ़ माह से फरार युवक-युवती की तलाश में थाना क्षेत्र के एकराव पट्टी गांव में रात में एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस को देख गांव में जाग हो गई और लोग रात में प्रेमी जोड़े को ले जाने का विरोध करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक-युवती ने भागकर कर की थी शादी 

demo pic
पुलिस ने उन्हें जबरद्स्ती ले जाना चाहा तो लोग उग्र हो गए और पथराव करने लगे। संख्या कम होने से पुलिस दल को वहां से हटना पड़ा पर ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद के नेतृत्व में नंदगंज, सादात, सैदपुर, भुड़कुड़ा और जंगीपुर थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई और ग्रामीणों को खदेड़कर बंधक बनाए गए शादियाबाद के प्रभारी एसओ और भित्तरी पुलिस चौकी इंचार्ज को मुक्त कराया। साथ ही युवक- युवती को हिरासत में लेकर सैदपुर आ गई।

इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया मामले छानबीन चल रही है। युवक और युवती सैदपुर कोतवाली के एकावस पट्टी के रहने वाले हैं। डेढ़ माह पूर्व घर से भागकर दोनों ने मुंबई में शादी कर ली थी। दोनों शादियाबाद थाना के एकराव गांव में ही एक रिश्तेदारी में रह रहे थे।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें