फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : बनारस के आरएसओ और मां की सड़क हादसे में मौत

Mon, 29 Jul 2019 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी आरएसओ की कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब दस बजे कार नहर में पलटने से वाराणसी में तैनात क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंद्रमौलि पांडेय और उनकी मां की मौत हो गई। बारिश के दौरान गाड़ी फिसलने से हादसा हुआ।

विज्ञापन


शहाबगंज थाना क्षेत्र के मसोई गांव निवासी चंद्रमौलि पांडेय(55) की मां सूर्यकांति देवी(80) गांव में रहती थीं। वह कैंसर से पीड़ित थी, उनका इलाज शहाबगंज में चल रहा था। रविवार को चंद्रमौलि मां को दवा दिलाने के लिए शाम को स्विफ्ट कार से शहाबगंज आए थे। दवा लेकर मसोई गांव लौट रहे थे।

तेज बारिश के बीच अभी वे एकौनी गांव के समीप पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। लोगों ने दोनों को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ चिकिया कुंअर प्रभात सिंह भी मौके पर पहुंचे और घर वालों को खबर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें